Saturday, March 25, 2023
HomeEntertainmentBollywoodहिमाचल: यात्रियों से भरी HRTC बस खाई में लुढ़की, सभी सुरक्षित

हिमाचल: यात्रियों से भरी HRTC बस खाई में लुढ़की, सभी सुरक्षित

 

शिमला: रोहड़ू से रिकांगपिओ की तरफ जा रही एचआरटीसी की बस सेरीनाला (समरकोट) के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं जिनका सिविल अस्पताल रोहडू में उपचार किया जा रहा है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

दुर्घटना में चालक चेत राम व परिचालक रोहन लाल समेत 18 सवारियां थी। घटना सोमवार सुबह की है, जब परिवहन निगम की बस रुट रोहड़ू से अपने गंतव्य रिकांगपिओ की ओर निकली। समरकोट के नजदीक सेरी नाला नामक स्थान पर दुर्घटना का शिकार हो गई। दुर्घटना के क्या कारण रहे, जांच की जा रही है।

मिली जानकारी अनुसार, रिकांगपिओ डिपो की बस (HP 38C-9918) जैसे ही रोहड़ू से निकली तो रास्ते में कुछ ही दूरी पर एकाएक अनियंत्रित होकर सड़क से निचे खाई लुढ़क गई। बस में करीब 18 सवारियां बैठी थी। सभी यात्री सुरक्षित बताये जा रहें है, कुछ लोगों को हल्की चोटें लगने का समाचार है। जिन्हे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments