Tuesday, April 29, 2025
HomeहिमाचलशिमलाHRTC की नई बसें मालगाड़ी में बैंगलोर से रवाना, जल्द पहुंचेगी हिमाचल

HRTC की नई बसें मालगाड़ी में बैंगलोर से रवाना, जल्द पहुंचेगी हिमाचल

शिमला: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की नई बसें मालगाड़ी में बैंगलोर से हिमाचल के लिए रवाना हो चुकी हैं। मालगाड़ी में लदी HRTC बसों की तसवीर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है।

गौरतलब है कि एचआरटीसी के बेड़े में कुल 205 बसें शामिल होने वाली हैं। जिनमें से 195 बसें इसी महीने आनी हैं। शेष बसें बाद में आएंगी। इनमें से कुछ बसें हिमाचल पहुँच भी चुकी हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, इन 205 में से 150 डीलक्स, जबकि अन्य साधारण बसें होंगी। डीलक्स बसों में हर सीट पर मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, बैक पुश सीटें, पांव रखने के लिए स्पेस फुट रेस्ट, पानी की बोतल रखने के लिए भी अलग से जगह बनाई गई है। शक्तिशाली इंजन वाली ये बसें अशोका ले लैंड कंपनी की हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments