HomeहिमाचलसोलनHP Police Paper Leak: चार टॉपरों ने 5-5 लाख में खरीदा था...

HP Police Paper Leak: चार टॉपरों ने 5-5 लाख में खरीदा था पेपर, इन सवालों के जवाब नहीं दे पाए

सोलन।। हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला (HP Police Paper Leak Case) अब सोलन जिला में भी पहुँच गया है। मामले में जिले के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों ने लिखित परीक्षा में टॉप किया था। पूछताछ के दौरान चारों ने पांच-पांच लाख में प्रश्नपत्र खरीदने की बात कबूली है। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है।

नहीं दे पाए आसान सवालों के जवाब

गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों के लिखित परीक्षा में 69 से 73 तक अंक आए हैं। लेकिन पूछताछ के दौरान हिमाचल से संबंधित जो सवाल इनसे पूछे गए, एक का भी जवाब नहीं दे पाए। सीएम जयराम ठाकुर कहाँ के रहने वाले हैं आरोपियों को ये तक पता नहीं है। मिंजर मेला कहाँ आयोजित होता है के जवाब में कहा कि मंडी में आयोजित होता है। अन्य सभी सवालों के जवाब भी गलत दिए।

हरियाणा में रटाया गया था पेपर

पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा 27 मार्च को आयोजित करवाई गई थी। दलाल 26 मार्च को इन्हें अपने वाहनों में हरियाणा ले गए। जहां एक होटल में इन्हें प्रश्न और उत्तर रटाए गए। जिसके बाद इन्हें वापस नालागढ़ ले जाया गया।

कोर्ट में किया जाएगा पेश

चारों आरोपितों को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस इनका रिमांड मांगेगी। रिमांड मिलने पर कड़ी पूछताछ होगी। पैसे के लेनदन की सूचना को वेरीफाइ किया जाएगा। इनके और स्वजनों के बैंक खाते खंगाले जाएंगे

HP Police Paper Leak Case में अब तक 24 गिरफ्तारियां

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले के संबंध में हुई गिरफ्तारियों की संख्या अब 24 हो गई है। पुलिस दलालों का पता लगाने में जुटी हुई है। जल्द ही जांच के लिए टीमें अन्‍य राज्यों में भी भेजी जाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments