Tuesday, March 28, 2023
HomeNews | समाचारहिमाचलजयराम ठाकुर हवा में रहने वाले मुख्यमंत्री: प्रतिभा सिंह

जयराम ठाकुर हवा में रहने वाले मुख्यमंत्री: प्रतिभा सिंह

कांगड़ा: मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने ऐतिहासिक शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करके भोले शंकर का आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों और अन्य कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक किशोरी लाल की अगुवाई में प्रतिभा सिंह का स्वागत किया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हवा में ही रहते हैं और उनके हेलीकॉप्टर  के लिए सामान भी विदेश से आ रहा है।

उन्होंने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है और घरेलू गैस सिलिंडर और पेट्रोल के दाम आसमान को छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा प्रदेश भर में राम भरोसे है और नित रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो भी जिम्मेवारी दी है, उसको कार्यकर्ताओं और जनता के सहयोग से पूरा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments