Saturday, March 25, 2023
Homeहिमाचलसोलनहिमाचल: 26 वर्षीय युवती पर तेंदुए ने किया हमला, पिता ने जान...

हिमाचल: 26 वर्षीय युवती पर तेंदुए ने किया हमला, पिता ने जान पर खेल कर बचाई जान

सोलन: धर्मपुर के गांव सूजी से एक युवती को तेंदुआ उसके घर से ही घसीटता हुआ कुछ दूर खेतों तक ले गया। मगर लड़की के पिता ने निर्भय होकर तेंदुए के पीछे छलांग लगाई और लाठी और पत्थर से तेंदुए को मारना शुरू किया। उसके बाद अन्य घरों से भी कुछ लोग बाहर निकले और शोर मचाना शुरू किया, जिस वजह से तेंदुआ लड़की को खेत में ही छोड़कर भाग गया। इस घटना से सभी ग्रामीण बेहद दहशत में हैं।

शिमला के बाद समूचा हिमाचल तेंदुए की दहशत से उभर नहीं पा रहा है। अब जाबली के गाँव सूजी में इस तरह की घटना से भय का माहौल देखा जा रहा है। वन विभाग के अधिकारियों ने भी आज घटना स्थल का जायज़ा लिया और तेंदुए के बारे में आवश्यक जानकारी भी हासिल की। उनके द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं। 

जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी नंद किशोर सूद ने बताया कि रात को 26 वर्षीय युवती पर तेंदुए ने हमला किया, जिसमें वह काफी दूर तक उसे घसीटता हुआ ले गया। लेकिन युवती के पिता ने मौके पर तेंदुए पर पत्थर बरसाए और गांव वासियों के चीखने की आवाज़ सुन कर तेंदुआ उस युवती को शिकार नहीं बना पाया। उसे खेत में ही छोड़ कर भाग गया, जिस वजह से युवती की जान बच पाई।

उन्होंने कहा कि इस घटना से भी ग्रामीण बेहद डरे हुए हैं। गाँव प्रधान ने इस घटना की जानकारी वन विभाग को दी है, जिसके चलते आज सुबह वन विभाग के अधिकारियों ने मौके का जायज़ा लिया है और आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

समस्त ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से निवेदन किया है कि वह इस घटना पर तुरंत संज्ञान लें और सुरक्षा की दृषिट से आवश्यक कदम उठाएं, ताकि किसी भी तरह से कोई जानी नुकसान तेंदुआ न पहुंचा पाए। फिलहाल युवती का मेडिकल करवाया जा रहा है और वह पूरी तरह से सुरक्षित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments