Saturday, March 25, 2023
Homeहिमाचलशिमलाशिमला: 15 दिन की मशक्कत के बाद पकड़ा गया तेंदुआ

शिमला: 15 दिन की मशक्कत के बाद पकड़ा गया तेंदुआ

शिमला: राजधानी शिमला के जंगलों में दिवाली के बाद से तेंदुए की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम को आखिरकार 15 दिन बाद गुरुवार रात एक तेंदुए को पकड़ने में सफलता मिली है। शहर के कनलोग इलाके में जंगल में लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हुआ है।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार रात करीब साढ़े आठ बजे फील्ड स्टाफ ने सूचना दी थी कि एक पिंजरे में कोई जानवर बंद हो गया है। बाद में जब टॉर्च से इसे चेक किया गया तो पता चला कि यह तेंदुआ है।

इसके बाद आला अफसरों को सूचना दी गई। रात करीब नौ बजे वन विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे। ट्रैंक्यूलाइजर गन लिए एक टीम भी मौके पर पहुंची और तेंदुए को बेहोश किया गया। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार यह तेंदुआ बड़ा है और पिंजरे में लगाए गए मांस के लिए यहां आया था।

हालांकि, यह वही तेंदुआ है जिसने कनलोग और डाउनडेल से दो बच्चों को उठाया था, इसकी अभी पहचान नहीं हुई है। वन विभाग के अनुसार इस तेंदुए को पकड़कर अभी रेस्क्यू सेंटर टूटीकंडी ले जाया गया है। वहां आगामी कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments