हिमाचल उपचुनाव का असर, तीनों काले कानून वापस: विक्रमादित्य सिंह

0
41

शिमला: केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया है। शुक्रवार को पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन में माफी मांगते हुए ऐलान किया कि वह कृषि कानूनों को वापस ले रहे हैं। अब पूरे मामले को लेकर सियासी नेताओं से लेकर आम आदमी की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे और कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी मामले पर बयान दिया है। विक्रमादित्य सिंह ने मोदी सरकार के ऐलान को हिमाचल उपचुनाव से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर बयान जारी किया।

विक्रमादित्य सिंह ने लिखा, “हिमाचल उपचुनाव का असर, तीनों काले कानून वापस।” दरअसल, हाल ही में हिमाचल में चार सीटों पर उपचुनाव हुए हैं और यहां पर चारों सीटों पर भाजपा की हार हुई है। मंडी लोकसभा सीट भी भाजपा को गंवानी पड़ी। दूसरे राज्यों में भी चुनाव में हार के चलते सरकार को अब फैसलों की समीक्षा और बदलाव करना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here