Wednesday, April 30, 2025
Homeक्राइमहिमाचल: शरारती तत्वों ने स्कूल में लगा दी आग, करीब 4 लाख...

हिमाचल: शरारती तत्वों ने स्कूल में लगा दी आग, करीब 4 लाख जा नुकसान

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल के सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैरा में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। इस घटना से करीब तीन से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैरा के कमरों में दोपहर बाद लोगों ने धुआं निकलते देखा। पास जाकर देखा तो कमरे में आग लगी थी।

इसकी सूचना पंचायत प्रधान प्रेम सिंह को दी गई। उन्होंने स्कूल प्रिंसिपल रमेश चंद को सूचित किया। प्रिंसिपल रमेश चंद मौका पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग और जवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पानी की टंकी तोड़ी हुई पाई गई। कमरों के शीशे भी टूटे हुए थे। सभी अलमारियां खुली थीं और सारा रिकॉर्ड भी खुर्द-बुर्द किया था। यह सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग जवाली की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। साथ ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। आग से स्कूल का कंप्यूटर, फर्नीचर, सीसीटीवी सहित अन्य दस्तावेज जल गए हैं। प्रथम दृष्टया शरारती तत्वों या अज्ञात चोरों की ओर से इस घटना को अंजाम देना कारण माना जा रहा है।

स्कूल प्रिंसिपल रमेश चंद ने बताया कि स्कूल में शरारती तत्वों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। इससे करीब तीन-चार लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर सहित सीसीटीवी कैमरे, दस्तावेज और फर्नीचर जल गया है।

जवाली पुलिस में शिकायत भी की गई है। उधर, डीएसपी जवाली सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैरा में आगजनी की घटना घटित हुई है, जिसके बारे में शिकायत की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments