Thursday, May 22, 2025
Homeहिमाचलऊना2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी, तो बहाल करेंगे पुरानी पेंशन: मुकेश...

2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी, तो बहाल करेंगे पुरानी पेंशन: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना: 2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। यह बात रविवार को नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने डंगोह खास के रविदास मंदिर के प्रांगण कांग्रेस की एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान अग्निहोत्री ने जयराम सरकार पर जमकर हमला बोला।

अग्निहोत्री ने कहा कि जयराम सरकार पुरानी पेंशन देने से टल रही है। इसीलिए कमेटी बनाने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि बुढ़ापे में कर्मचारियों को पेंशन मिलना जरूरी है। 2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार 500 करोड़ हेलीकॉप्टर पर खर्च रही है, लेकिन कर्मचारियों का हक नहीं दे रही।

इसके अलावा अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना में खनन और रेत माफिया का बोलबाला है। कांग्रेस के सत्ता में आने पर स्वां नदी में आम जनता को मुफ्त रेत उपलब्ध करवाया जाएगा। उपचुनावों में सरकार चारों खाने चित्त हो गई। इसी वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम कम हुए और जेसीसी की बैठक हुई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नॉन परफॉर्मर है। सरकार ने प्रदेश के चार साल बर्बाद कर दिए। जनता इन्हें नकार चुकी है, लेकिन सरकार के पास नैतिकता नहीं बची है। इसीलिए कुर्सी से चिपकी हुई है। उन्होंने करुणामूलक भर्ती के नाम पर 5000 युवाओं को ना-नुकर करने पर भी सरकार को घेरा। अग्निहोत्री ने कहा कि पहली बार हुआ कि पुलिस कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments