Friday, May 16, 2025
Homeहिमाचलकांगड़ाहिमाचल: मुल्थान के अक्षय बने सेना में लेफ्टिनेंट

हिमाचल: मुल्थान के अक्षय बने सेना में लेफ्टिनेंट

कांगड़ा: मुल्थान तहसील के दूरदराज गांव धरमान के अक्षय ठाकुर (22) पुत्र राम रत्न सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। अक्षय ठाकुर गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। छोटा भंगाल व चोहार घाटी की 20 पंचायतों में आर्मी में पहला नौजवान लेफ्टिनेट बना है। 

अक्षय ने सैनिक स्कूल सूजानपुर से 12वीं की पढ़ाई की। 2018 में एनडीए की परीक्षा पास की। तीन साल पुणे खडकबासला में कोर्स किया। इंडियन आर्मी देहरादून में एक साल पूरा करने के बाद देहरादून में राष्ट्रपति की ओर से 310 युवाओं को लेफ्टिनेंट की उपाधि दी गई।

अक्षय ठाकुर ने बताया की कांगड़ा के हम पांच से पांच युवा लेफ्टिनेंट बने हैं। देहरादून में पास आउट परेड के दौरान अक्षय के साथ दादा शेर सिंह, पिता राम रत्न, बहन आंचल ठाकुर, भाई अभय ठाकुर शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments