Tuesday, March 28, 2023
HomeNews | समाचारहिमाचलहिमाचल: 108 व 102 एंबुलेंस सेवा के 1200 आउटसोर्स कर्मियों की जाएगी...

हिमाचल: 108 व 102 एंबुलेंस सेवा के 1200 आउटसोर्स कर्मियों की जाएगी नौकरी

शिमला: हिमाचल प्रदेश में आउटसोर्स पर आपातकालीन सेवाएं दे रहे 1200 एंबुलेेंस कर्मियों की नौकरी खतरे में आ गई है। इन्हें जीवीके कंपनी ने बर्खास्त करने का नोटिस जारी किया है। ये कर्मचारी 108 एंबुलेंस व जननी सुरक्षा योजना के तहत चल रही 102 एंबुलेंस में सेवाएं दे रहे हैं।

14 और 16 नवंबर को 102 और 108 एंबुलेंस सेवा के अनुबंध की अवधि समाप्त हो रहे हैं, इसलिए कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। अब बिहार की पशुपतिनाथ कंपनी 102 और 108 एंबुलेंस सेवा का जिम्मा संभालेगी।

पुरानी कंपनी को निर्धारित नियमों के अनुसार कर्मचारियों को एक माह पहले सेवाएं समाप्त करने का नोटिस देना होता है। इसलिए यह नोटिस जारी किए गए हैं। पशुपतिनाथ कंपनी को अब 102 और 108 एंबुलेंस सेवा का जिम्मा दिया गया है।

जीवीके कंपनी के मार्केटिंग व मीडिया प्रभारी अभिषेक भंगालिया ने पुष्टि करते हुए बताया कि 1200 के करीब कर्मचारियों को नोटिस दिया गया है। जीवीके की 102 एंबुलेंस की सेवाएं 14 नवंबर और 108 की सेवाएं 16 नवंबर को समाप्त हो रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments