Friday, May 23, 2025
Homeहिमाचलमंडीहिमाचल: नहीं रहे दूरसंचार क्रांति के मसीहा पंडित सुखराम, दिल्ली एम्स में...

हिमाचल: नहीं रहे दूरसंचार क्रांति के मसीहा पंडित सुखराम, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

हिमाचल वॉइस डेस्क।। दूरसंचार क्रांति के मसीहा कहे जाने वाले पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री पंडित सुखराम का दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया है। उनके पोते आश्रय शर्मा ने फ़ेसबुक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी है।

94 साल के थे पंडित सुखराम, चल रहे थे बीमार

पंडित सुखराम 94 साल के थे और बीमार चल रहे थे। उन्हें सात मई को नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां उनका निधन हो गया है।

आश्रय बोले, “अब नहीं बजेगी फोन की घंटी”

पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा ने मंगलवार देर रात फेसबुक पर पोस्ट किया, ”अलविदा दादाजी, अभी नहीं बजेगी फोन की घंटी।” हालांकि उन्होंने पोस्ट में यह नहीं बताया कि उनका निधन कब हुआ। आश्रय ने साथ ही उनके साथ अपने बचपन की तस्वीर भी पोस्ट की।

चार मई को हुआ था ब्रेन स्ट्रोक

पंडित सुखराम को चार मई को मनाली में ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्हें मंडी में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। एम्स में बेहतर इलाज के लिए वहां से उन्हें शनिवार को दिल्ली लाया गया। उन्हें दिल्ली भेजने के लिए हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने सात मई को सरकारी हैलीकॉप्टर उपलब्ध कराया था।

ये रहा राजनीतिक सफर

पंडित सुखराम 1993 से 1996 केंद्रीय संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे थे। वे मंडी लोकसभा सीट पर सांसद भी रहे थे। वे पांच बार विधानसभा तथा तीन बार लोकसभा चुनावों में विजयी रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments