Friday, May 16, 2025
Homeहिमाचलकुल्लूकुल्लू: आनी में बारिश का कहर, मकान पर लैंडस्लाइड, नानी और दोहती...

कुल्लू: आनी में बारिश का कहर, मकान पर लैंडस्लाइड, नानी और दोहती की मौत

कुल्लू: गुरुवार सुबह कुल्लू जिला के आनी उपमंडल में भारी बारिश से जगह-जगह तबाही हुई है। यहां पर कुल्लू के आनी में एक और लैंडस्लाइड हुआ। घटना में 60 साल की बुजुर्ग और 16 साल की नाबालिग लड़की की मौत हो गई है। दोनों के शवों को मलबे से निकाल लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, कुल्लू के आनी के खदेड़ गांव की यह घटना है। जीपी शील नामक जगह आनी के चौवाई इलाके में आती है। यहां पर यह घटना पेश आई है। एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने घटना की पुष्टि है।

इसके अलावा, सुबह ही आनी में पुराने बस स्टैंड के समीप नाले में बाढ़ में आने से सड़क के साथ सटे 8-10 शेड बह गए हैं। गुजरा गांव में फ्लैश फ्लड से 3 और 4 वाहनों को  नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश से गांवों के नाले उफान पर हैं। फिलहाल, प्रशासन ने आनी उपमंडल में शिक्षण संस्थानों को बंद कर छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments