Rajat Vij का नया गाना यूट्यूब पर हुआ रिलीज़

0
123

विनोद कुमार, फ़ॉर हिमाचल वॉइस, कांगड़ा: आजकल के दौर में जहाँ ज्यादतर पंजाबी व पश्चिम गानों का चलन है। वहीं, प्रदेश में पहाड़ी गानों ने अपनी एक अलग ही जगह बनाई हुई है। पहाड़ी गानों का सरुर आजकल हर किसी के सर चढ़कर बोल रहा है। प्रदेश ही नहीं बाहरी राज्यों में भी पहाड़ी गानों को लोग काफ़ी पसंद करते हैं।

हिमाचल के कलाकार रजत विज ने पिछले कुछ समय में बेहतरीन गानों से लोगों का मनोरंजन कर अपना एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। रजत विज का नया गाना “ड्राईवर ट्रकां दा” आज यूट्यूब पर रजत विज चैनल पर रिलीज़ हो चुका है।

इस गाने को रजत विज और सीमा चौधरी ने गाया है। और गाने को खुद रजत विज ने ही लिखा है,गाने का संगीत JKB MUSIC द्वारा दिया गया है। गाने का निर्देशन मनी चौधरी (Cut2Clip) द्वारा किया गया है।

हिमाचल वॉइस से बातचीत में रजत विज ने बताया कि पहले भी उनके गानों को जनता का खूब सारा प्यार मिलता रहा है और इस गाने को लेकर भी लोगों से काफी उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here