हिमाचल: रिश्ते हुए तार-तार, 14 साल के लड़के ने सगी बहन के साथ किया दुष्कर्म, हुई गर्भवती

0
83

ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। इस घटना ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को भी कलंकित कर दिया है।

बतौर रिपोर्ट्स, यहां एक 14 साल के किशोर ने अपनी छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं लड़की गर्भवती हो गई है। पुलिस ने बहन की शिकायत पर भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।

जानकारी के अनुसार, हरोली उपमंडल में 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ उसके 14 वर्षीय बड़े भाई ने मई से जुलाई 2021 तक कई बार दुष्कर्म किया। बहन के मना करने पर भाई उसके साथ मारपीट भी करता था।

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब लड़की की तबीयत बिगड़ने पर उसकी मां उसे डॉक्टर के पास ले गई जहां लड़की के गर्भवती होने की बात सामने आई। इसके बाद उन्होंने पुलिस में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की संगीनता से जांच कर रही है। छात्रा का मेडिकल भी करवाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here