Sunday, March 26, 2023
Homeहिमाचलमंडीहिमाचल: मंडी की ऋचा शर्मा बनी मिस हिमालय ग्लोबल

हिमाचल: मंडी की ऋचा शर्मा बनी मिस हिमालय ग्लोबल

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला की बेटी ने इंटरनेशनल टाइटल मिस हिमालय ग्लोबल अपने नाम कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। जिला के सुंदरनगर निवासी ऋचा ने दिल्ली में आयोजित मिस हिमालय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

बता दें कि दिल्ली में कंट्री फर्स्ट थीम को लेकर मिस हिमालय प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें सुंदरनगर की ऋचा शर्मा ने इंटरनेशनल टाइटल मिस हिमालय ग्लोबल का खिताब जीता है। यह ख़िताब जीतकर ऋचा ने मंडी जिला सहित समूचे प्रदेश का नाम रोशन किया है

ऋचा ने अंसल यूनिवर्सिटी गुरुग्राम से बीटेक की है। उनके पिता संजय शर्मा सुंदरनगर के भोजपुर निवासी हैं और वह पुलिस में डीएसपी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। ऋचा भविष्य में जरूरतमंद लोगों के उत्थान के लिए काम करना चाहती हैं। क्रांतिकारियों और भारत रत्न डॉ. आंबेडकर को अपना रोल मॉडल मानती हैं।

उन्होंने कहा कि हमें हमारे राष्ट्र नायकों का सम्मान करना चाहिए। किसी भी व्यक्ति का कद इतना बड़ा नहीं है कि वो देश के महान नायकों की निंदा करे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments