Thursday, May 22, 2025
Homeहिमाचलकुल्लूहिमाचल की बेटी: निशिता ने जीता मिसेज इंडिया प्राइड का खिताब

हिमाचल की बेटी: निशिता ने जीता मिसेज इंडिया प्राइड का खिताब

कुल्लू: हरियाणा के गुरुग्राम में मिसेज इंडिया प्राइड ऑफ नेशन सीजन-चार में मनाली की निशिता को फेस ऑफ ईस्ट-मिसेज इंडिया प्राइड ऑफ नेशन का विजेता घोषित किया गया है। प्रतियोगिता के लिए पूरे भारत से 17000 आवेदन आए थे। इसमें से 128 महिलाओं को व्यापक प्रशिक्षण और व्यक्तिगत सौंदर्य सत्रों के लिए चुना गया था।

सौंदर्य प्रतियोगिता को करवाने में बरखा नांगिया (निर्देशक) और अभिषेक नांगिया (सह-निर्देशक) की अहम भूमिका रही। निशिता ठाकुर गोपीनाथ को फेस ऑफ ईस्ट-मिसेज इंडिया प्राइड ऑफ नेशन 2021 का विजेता घोषित किया गया है। निशिता कैप्टन भीम चंद ठाकुर की पोती हैं।

मूल रुप से निशिता लाहौल की तोद घाटी से संबंध रखती हैं, लेकिन मनाली में ही उनका जन्म हुआ है। उसने कुल्लू वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग खत्म करने के बाद निशिता ने अंग्रेजी साहित्य में एमए किया। उन्होंने कहा कि उनकी मां संतोष ठाकुर उनकी प्रेरणा हैं। उन्होंने हमेशा ही उन्हें प्रोत्साहित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments