कैबिनेट बैठक: यहाँ देखें जयराम कैबिनेट द्वारा लिए गए सभी फैसलों की पूरी लिस्ट

0
38

शिमला: मंगलवार को हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। इस बैठक में हुए फैसलें एक ही खबर में जानें।

1. सरकारी स्कूलों की पहली, तीसरी, पांचवी और नौवीं कक्षा के करीब तीन लाख छात्रों को निशुल्क बैग दिए जाएंगे।

2. मंडी में सरदार वल्लभ भाई पटेल विश्वविद्यालय के बिल को मंजूरी दी गई है। मंडी में दूसरा प्रदेश विश्विद्यालय खुलने का प्रताव विधानसभा में भेजा जाएगा।

3. राज्य में ‘स्वर्ण जयंती परंपरागत बीज सुरक्षा एवं संवर्धन योजना’ लागू करने का निर्णय लिया गया है।

4. कैबिनेट बैठक में उपतहसील जुन्गा को तहसील में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया गया है।

5. ड्राफ्ट इलेक्ट्रिक मोटर की पॉलिसी को मंजूरी दी गई है। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जाएगा।

6. कुल्लू जिले के आनी विधानसभा क्षेत्र के शवाद में नया जल शक्ति सब डिवीजन बनाने को मंजूरी मिली है।

7. चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र के साच (पांगी) में किलाड़ (पांगी) में एक नया जल शक्ति डिवीजन और नया जल शक्ति सब डिवीजन खोलने का निर्णय हुआ है।

8. विभिन्न शिक्षा प्रखंड में नए प्राथमिक विद्यालय खोलने का निर्णय हुआ है।

9. मंडी जिले के सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिराल और द्रंग विधानसभा क्षेत्र के रैन में नए प्राथमिक विद्यालय खोलने को भी सहमति प्रदान की गई है।

10. हिमाचल प्रदेश सचिवालय में कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के स्थान पर क्लर्क के 100 पदों को भरने का निर्णय लिया गया है।

11. कांगड़ा जिले की फतेहपुर तहसील के रे में विभिन्न श्रेणियों के 12 पदों के सृजन के साथ नई उप तहसील खोलने का निर्णय हुआ है।

12. कुल्लू जिले की भुंतर तहसील के जरी में विभिन्न श्रेणियों के 12 पदों के सृजन के साथ नई उपतहसील खोलने को स्वीकृति मिली है।

13. शिमला जिले की कोटखाई तहसील में नवनिर्मित उप तहसील कलबोग में विभिन्न श्रेणियों के 12 पदों को भरने का निर्णय हुआ है।

14. वन विभाग में कनिष्ठ अभियंता (सिविल) के 12 पदों को भरने का निर्णय हुआ है।

15. अभियोजन विभाग में चपरासी के 30 पदों को दैनिक वेतन के आधार पर भरने का भी निर्णय हुआ है।

16. राज्य सचिवालय में सफाई कर्मचारी के 28 पदों को भरने का निर्णय हुआ है।

17. हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन में 10 पदों को भरने का निर्णय हुआ है।

18. चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में डीन के पांच और निदेशक के दो पदों को भरने का निर्णय लिया गया है।

19. मत्स्य विभाग में मत्स्य अधिकारी के दो एवं मत्स्य क्षेत्र सहायक के 20 पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से अनुबंध आधार पर भरने का निर्णय हुआ है।

20. परिवहन विभाग में मोटर वाहन निरीक्षकों के सात पदों को अनुबंध के आधार पर भरने का निर्णय हुआ है।

21. शिमला के अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (पॉलिटेक्निक विंग) प्रगतिनगर में वरिष्ठ व्याख्याता (कम्प्यूटर अभियांत्रिकी) का एक पद व व्याख्याता (विद्युत अभियांत्रिकी) का एक पद सृजित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

22. अभियोजन विभाग में कनिष्ठ आशुलिपिक के दो पदों को अनुबंध के आधार पर सीधी भर्ती के माध्यम से भरने का निर्णय हुआ है।

23. विभिन्न श्रेणियों के चार पदों के सृजन के साथ-साथ मंडी जिले के करसोग क्षेत्र में चुराग में नया जल शक्ति सब डिवीजन और एक नया जल शक्ति खंड (सावा महू) महुनाग में खोलने को मंजूरी मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here