Friday, May 23, 2025
Homeहिमाचलशिमलाशिमला: सड़क किनारे सो रही 3 युवतियां भूस्खलन की चपेट में आई-...

शिमला: सड़क किनारे सो रही 3 युवतियां भूस्खलन की चपेट में आई- 1 की मौत, 2 घायल

शिमला: राजधानी शिमला में सुबह सवेरे एक बड़ा हादसा पेश आया है। यहां रात को हुई जोरदार बारिश के चलते ढली में भूस्खलन हो गया। भूस्खलन की चपेट में सड़क किनारे सो रही 3 युवतियां आ गईं। इस हादसे में एक 14 साल की नाबालिग लड़की की मौत हो गई जबकि 2 लड़कियां गंभीर रूप से घायल हुई हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसे में मारी गई लड़की की पहचान सड़क किनारे हकीम बनकर दवाइयां बेचने वाले हरियाणा निवासी सतपाल गांव बटर नाल तहसील जीरकपुर पंजाब की पुत्री 14 वर्षीय वर्ष करीना के रूप में हुई है। जबकि आशा 16 वर्ष और कुलविंदर 24 वर्ष घायल हैं।सभी एक ही परिवार से संबंधित हैं।

स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। ASP कमल ठाकुर ने भूस्खलन से पेश आए इस हादसे की पुष्टि की है। वहीं, 2 गाड़ियां भी भूस्खलन की चपेट में आई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments