हिमाचल: सिंगर नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत सिंह की एप्पल वॉच, आईफोन और हीरे की अंगूठी होटल से चोरी

0
72

मंडी: मशहूर बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत सिंह की एप्पल वॉच, आईफोन और हीरे की अंगूठी हिमाचल प्रदेश के एक नामी होटल से चोरी हो गई है। घटना हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पेश आई है।

बताया जा रहा है कि पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत शुक्रवार रात होटल में रुके थे। सुबह जब उन्होंने देखा तो ना तो टेबल पर उनकी घड़ी थी, ना फोन और ना ही अंगूठी। जब ढूंढने पर सामान का कोई पता नहीं चला तो उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस होटल में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।वहीं, स्टाफ और कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है।

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि होटल स्टॉफ से पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here