Homeहिमाचलमंडीसैनिक ने हाथ पर लिखा, 'डिंपल, तेरा बत्रा, तेरी मौत की खबर...

सैनिक ने हाथ पर लिखा, ‘डिंपल, तेरा बत्रा, तेरी मौत की खबर नहीं सुन सकता’ फिर खुद को मार दी गोली

मंडी: ’’विनोद अक्षय मुझे माफ करना। डिंपल…तेरा बत्रा…तेरी मौत की खबर नहीं सुन सकता इसलिए में आ रहा हूं। आई लव यू डिंपल। एक सैनिक ने हाथ पर ये संदेश लिखकर खुद को गोली मार मौत की नींद सुला लिया। घटना जम्मू कश्मीर के मीरा साहब की है। खुद को गोली मारने वाला सैनिक योगेश कुमार मंडी के पधर उपमंडल के तहत आने वाली सुराहण गांव का रहने वाला था। उम्र 22 वर्ष की थी।

मिली जानकारी के अनुसार सैनिक योगेश कुमार ने बीती देर रात 12:30 बजे खुद को सिर पर गोली मार दी। उस समय वो नाइट ड्यूटी पर तैनात था। घटना का पता चलते ही अन्य सैनिक उसे समीप के मिलिट्री हॉस्पिटल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खबर सुनकर पधर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजन गहरे सदमे में हैं। सैन्य अधिकारियों के द्वारा दी गई सूचना के अनुसार परिजन मिलिट्री हॉस्पिटल जम्मू रवाना हो गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद सैनिक का शव परिजनों के हवाले किया जाएगा।

मृतक का बड़ा भाई धीरज कुमार भी भारतीय सेना में 15 जैक राइफल में सेवारत है। जो घटना का पता चलते ही जम्मू कश्मीर पहुंच गया है। हादसे की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। ऐसा इस कारण माना जा रहा क्योंकि खुद को गोली मारने से पहले योगेश ने अपने हाथ में लिख कर इसका जिक्र किया है।

बहरहाल घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उधर, पंचायत प्रधान नागेश्वरी देवी ने बताया कि योगेश एक मिलनसार युवक था। जिसकी शादी नहीं हुई थी। जबकि बड़े भाई और बड़ी बहनों की शादी हो गई हैं। योगेश के पिता जगदीश और माता पिंकी यह खबर सुनते ही गहरे सदमे में हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments