हिमाचल: दुष्कर्म के आरोपी को मेडिकल करवाने लाई थी पुलिस, चकमा देकर हो गया फरार

0
60

 

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक दुष्कर्म का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी को झंडूता क्षेत्र के बरठीं अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए लाई थी। इसी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी की फोटो सोशल मीडिया सहित सभी थानों में भेज दी है।

बता दें कि उक्त युवक के खिलाफ 28 नवंबर को नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस आरोपी को पूरी रात तलाशती रही। आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया। आरोपी की पहचान 29 वर्षीय मनोहर लाल के रूप में हुई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार का कहना है कि आरोपी रात के समय अस्पताल से भाग गया। पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़ेगी। सभी थानों में जानकारी दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here