Saturday, March 25, 2023
HomeNews | समाचारहिमाचलभाईदूज पर HRTC बसों में कल फ्री सफर करेगी महिलाएं

भाईदूज पर HRTC बसों में कल फ्री सफर करेगी महिलाएं

शिमला:

भाई दूज के चलते शनिवार को महिलाएं हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बसों में निशुल्क सफर करेंगी। हर साल की तरह यह सेवाएं सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक रहेगी। उल्लेखनीय है कि भाई दूज के दिन महिलाएं अपने भाई को तिलक लगाने घर जाती हैं।

शनिवार को भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भैया दूज का पर्व मनाया जाएगा। भाई के माथे पर तिलक लगाने के शुभ मुहूर्त की अवधि 2 घंटे 11 मिनट रहेगी। दिनभर भी इस दिन तिलक लगाया जा सकता है, लेकिन विशेष शुभ मुहूर्त एक बजकर दस मिनट से तीन बजकर 21 मिनट तक रहेगा।

इस बीच बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगा सकती हैं। इस दिन सुबह सूर्य उदय से सूर्य अस्त तक पथ परिवहन निगम की बसों में भी महिलाओं को अपने भाई के घर जाने के लिए निशुल्क सफर की सुविधा रहेगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments