Friday, May 23, 2025
HomeNews | समाचारहिमाचलप्रतिभा सिंह को मिले सहानुभूति वोट: राजिंदर गर्ग

प्रतिभा सिंह को मिले सहानुभूति वोट: राजिंदर गर्ग

बिलासपुर:

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजिंद्र गर्ग ने मंडी सीट से विजेता कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह के पक्ष में पड़े मतों को सहानुभूति के वोट बताया हैं।

गर्ग का कहना है कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निधन से मंडी की जनता में दुख का माहौल था और ऐसे में उनकी धर्मपत्नी द्वारा चुनाव लड़ने पर उन्हें सहानुभूति वोट पड़े है।

साथ ही राजिंद्र गर्ग ने इन उपचुनावों का 2022 के विधानसभा चुनाव पर कोई असर ना दिखने व 2022 के चुनाव में भाजपा की दुबारा सरकार बनने का दावा भी किया है।

वहीं कैबिनेट मंत्री ने दीवाली के मौके पर पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कमी आने पर केंद्र सरकार का आभार जताते हुए प्रदेश के राशन डिपुओं में सस्ता राशन मिलने की भी बात कही ताकि कोरोना के चलते महंगाई की मार को कुछ हद तक कम किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments