Thursday, May 22, 2025
Homeक्राइमयुवक पर सगी बहन से दुष्कर्म का आरोप, किशोरी ने छह महीने...

युवक पर सगी बहन से दुष्कर्म का आरोप, किशोरी ने छह महीने के मृत बच्चे को दिया जन्म

हरियाणा: हरियाणा के हिसार शहर निवासी एक युवक पर उसकी ही सगी बहन से दुष्कर्म का आरोप लगा है। दुष्कर्म से 16 वर्षीय किशोरी 6 महीने की गर्भवती हो गई और नागरिक अस्पताल में उसने एक मृत शिशु को जन्म दिया। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना संबंधित थाना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया, जहां से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया।

मामले में पुलिस ने पीड़िता की माता के बयान पर केस दर्ज किया है। पीड़िता की माता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके बेटे ने ही उसकी बेटी के साथ गलत काम किया है। पीड़िता की माता ने बताया कि उसका बेटा नशे का आदी है। उसके पति का कुछ वर्ष पहले देहांत हो चुका है। वह किराये के मकान में रहते हैं।

मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि इसकी जांच महिला थाना पुलिस कर रही है। वहीं, महिला थाना पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है

उल्लेखनीय है हिसार में करीब छह महीने पहले भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। उस दौरान भी पीड़ित किशोरी के भाई ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments