Thursday, May 22, 2025
Homeहिमाचलकुल्लूहिमाचल: प्रेमी संग फरार हो गई दो बच्चों की माँ, सोने-चांदी के...

हिमाचल: प्रेमी संग फरार हो गई दो बच्चों की माँ, सोने-चांदी के गहने व नगद डेढ़ लाख भी ले गई साथ

कुल्लू।। एक महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। मामला हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला से सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह महिला घर से डेढ़ लाख रूपये और सोने-चांदी के गहने भी साथ ले गई है।

महिला के पति ने मामले की शिकायत भुंतर पुलिस थाना में दर्ज करवाई। लेकिन तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी पीड़ित को न्याय नहीं मिला है। पीड़ित युवक और उसके परिजनों ने पुलिस पर मामले की छानबीन ना करने के आरोप लगाए हैं।

पीड़ित पवन कुमार ने बताया कि 23 अपैल को उसकी पत्नी मीना देवी डेढ लाख रुपए नगदी और सोने चांदी के गहने लेकर लेकर आधी रात को 2 बच्चों को छोड़कर सन्नी नाम के व्यक्ति के साथ भाग गई है। जिसके बाद पुलिस को इसकी शिकायत दी गई। लेकिन उसके बाद पुलिस ने कोई छानबीन नहीं की।

लैंटल डालने के लिए उधार मांगे थे डेढ़ लाख रुपए

पीड़ित युवक ने बताया कि उसने लैंटल डालने के लिए डेढ़ लाख रुपए उधार मांग कर इक्ट्ठा किए थे। उसी रात को मीना देवी पैसे व सोने चांदी के गहने लेकर फरार हो गई। पीड़ित युवक ने पुलिस से मांग की है कि मामले की छानबीन की जाए और उसके पैसे और सोने चांदी के गहने उसे वापस दिलाए जाएं।

उसने बताया कि उसके 2 बच्चे है। एक बेटा 5 बर्ष का और बेटी डेढ बर्ष की है। ऐसे में दोनों बच्चे मं को याद कर रहे हैं। जिससे उनके परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

फ़ेसबुक पर हुई थी दोस्ती

पवन ने बताया कि मीना और सन्नी की दोस्ती फेसबुक से हुई। जिसके बाद दोनों एक दूसरे से संपर्क में आए। उसने कहा कि उसकी पत्नी मीना देवी को बहलाकर फुसलाकर भगा ले गए हैं और उसके बाद सन्नी के कहने पर मीना देवी ने कोर्ट में तलाक का केस किया है।

उसने कहा कि इसके बाद मीना के साथ किसी तरह की कोई अभी अप्रिय घटना होगी तो उसकी जिम्मेदारी मेरी और मेरे परिवार की नहीं होगी। पुलिस मामले में छानबीन कर हमारे नुकसान की भरपाई करवाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments