Friday, May 23, 2025
HomeNews | समाचारहिमाचलमंडी: 23 अक्तूबर से लापता है 46 वर्षीय सुभाष चंद, फोन भी...

मंडी: 23 अक्तूबर से लापता है 46 वर्षीय सुभाष चंद, फोन भी नहीं लग रहा

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक शख्स 23 अक्टूबर से लापता चल रहा है। जिसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट उसकी पत्नी ने पुलिस थाना पंडोह में दर्ज करवाई। लापता चल रहे शख्स की पहचान 46 वर्षीय सुभा चंद पुत्र निक्का राम निवासी औट के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त शख्स कोर्ट में पेशी भुगतने गया था इसके बाद से ही घर नहीं लौटा। 

बताया जा रहा है कि सुभाष चंद ने मंडी से घर तक जाने के ऑटो भी किया था। इसके बाद उसने पंडोह डैम से कुछ दूरी पर ऑटो रूकवा दिया और ऑटो वाले को वापस जाने को कहा। वहीं, काफी समय बीत जाने के बाद भी जब उक्त शख्स घर नहीं पहुंचा तो घरवालों ने उक्त शख्स की तलाश करने के लिए पुलिस से मदद मांगी।

लापता चल रहे शख्स की पत्नी लीला देवी ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि उसकी अपने पति से शाम करीब साढ़े पांच बजे बात हुई थी। इसके बाद से उनका अपने पति से कोई संपर्क नहीं हुआ और ना ही उनका फोन लग पा रहा है। पत्नी लीला ने पुलिस से जल्द से जल्द उनके पति को ढूंढने की गुहार लगाई है।

इस मामले की पुष्टि करते हए एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया की पुलिस द्वारा लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि संबंधित क्षेत्रों को भी इस संदर्भ में सूचित कर दिया गया है। जल्द ही लापता को तलाश कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments