हिमाचल: शादी के बाद परिवार के साथ मंदिर आई नवविवाहिता चकमा देकर फरार

0
155

ऊना: वॉशरूम का बहाना लगाकर मंदिर में शीश निभाने गई नवविवाहिता लाखों रुपए का चूना लगाकर नौ दो ग्यारह हो गई है। विकास खंड अंब के तहत बेहड़ जसवां में मैरिज ब्यूरो के माध्यम से हुई शादी के नौ दिन बाद नवविवाहिता करीब चार लाख का चूना लगाकर फरार हो गई।

उक्त घटना के बाद सुसराल पक्ष के रातों की नींद हराम हो गई है। बेहड जसवां निवासी एक युवक की मैरिज कार्यालय जालंधर (पंजाब) के संपर्क में आने के बाद उनके माध्यम से एक करीब 24 वर्षीय लड़की से आठ अक्तूबर को शादी हुई। इसके बाद विवाहिता सुसराल के घर आ गई।

शादी के बाद परिवार वालों ने शादी की खुशी में गांववासियों को पार्टी देकर शादी की अन्य रस्म पगड़ी निभाने के बाद 17 अक्तूबर को बाबा बालक नाथ में नई दुल्हन को शीश निभाने के लिए ले गए। इसी दौरान शीश निभाने के बाद विवाहिता वॉथरूम का बहाना बना कर फरार हो गई।

जब घर आकर देखा तो चार तोले सोने का सेट, एक सोने की अंगूठी, शगुन के 20 हजार सहित, 60 हजार कैश व एक मोबाइल भी गायब है। उक्त घटना के बाद परिवार खुद को ठगा महसूस कर रहा है। पीड़ित पति ने इस बारे में पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here