Saturday, March 25, 2023
Homeहिमाचलबिलासपुरहिमाचल: चोरी का अनोखा मामला, खेतों से पांच क्विंटल अदरक चोरी

हिमाचल: चोरी का अनोखा मामला, खेतों से पांच क्विंटल अदरक चोरी

बिलासपुर: आपने चोरी के बहुत से मामले देखें और सुनें होंगे, लेकिन शायद ही चोरी का ऐसा मामला आपने पहले कभी देखा या सुना होगा। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां शातिरों ने खेतों में लगी अदरक की फसल पर ही हाथ साफ कर दिया है। शातिर किसानों के खेतों से करीब पांच क्विंटल अदरक निकाल ले गए हैं।

बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल की उप तहसील भराड़ी में लेहड़ी, लौहट और गुगाल गांवों में किसानों के खेतों से करीब पांच क्विंटल अदरक चोरी हुआ है। हैरानी की बात यह है कि देर रात को हुई इस घटना की किसी को कानों कान खबर नहीं लगी। किसानों ने इस संबंध में भराड़ी थाना में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बता दें कि शातिर क्षेत्र में चार किसानों के खेतों से अदरक की फसल निकाल ले गए हैं। रविवार सुबह किसानों ने खेतों में देखा तो अदरक गायब था। खेतों में अदरक के घास की टहनियां पड़ी थीं।

मामले की जानकारी देते हुए लेहड़ी सरेल पंचायत के पूर्व उपप्रधान श्याम ठाकुर ने बताया कि शनिवार शाम को वह खेतों में काम कर घर लौटे तो अदरक की फसल थी। रविवार सुबह खेतों में गए तो फसल गायब देखकर हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि शातिर करीब 100 किलो अदरक चुरा कर ले गए हैं।

श्याम ने बताया कि जब उन्होंने यह बात गांव में अन्य लोगों को बताई तो पता चला कि यशवंत सिंह का भी करीब 100 किलो, गुगाल गांव के कृष्ण का भी करीब 90 किलो लेहड़ी सरेल के अमर सिंह का भी 70 किलो अदरक खेतों से चोरी हो गया है।

श्याम ने बताया कि खेतों से अदरक की फसल चुराने का यह पहला मामला है। अदरक के दाम करीब 70 से 80 रुपये प्रतिकिलो हैं। अब अदरक बाजार में बेचकर आमदन होनी थी तो चोर खेतों से ही फसल ले गए। खेतों की हालत देखकर ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस कार्य को किसी एक व्यक्ति ने नहीं, बल्कि पूरे गिरोह ने अंजाम दिया है। चुराए गए अदरक की कीमत 35 से 40 हजार रुपये आंकी जा रही है।

भराड़ी थाना प्रभारी संजीव कुमार ने मामले कि पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस टीम मौके का मुआयना कर तहकीकात कर रही है। बाजारों में भी पूछताछ की जा रही है कि किसी ने अदरक की फसल तो नहीं बेची है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments