Thursday, May 22, 2025
HomeNews | समाचारहिमाचलजुब्बल-कोटखाई: चेतन का समर्थन करने पर 15 नेता निष्कासित

जुब्बल-कोटखाई: चेतन का समर्थन करने पर 15 नेता निष्कासित

शिमला: हिमाचल प्रदेश के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा का समर्थन करने वालों पर भाजपा के युवा मोर्चा और महिला मोर्चा ने भी कार्रवाई का चाबुक चला दिया है। इससे पहले भी भाजपा ने पदाधिकारियों को पार्टी से निकाला था।

वहीं, सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा और भाजयुमो के जुब्बल-कोटखाई मंडल अध्यक्षों समेत 15 और पदाधिकारियों को छह-छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। भाजयुमो के आठ और महिला मोर्चा के सात पदाधिकारियों पर यह कार्रवाई की गई है।

निष्कासित होने वालों में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष जतिन चौहान, जिला उपाध्यक्ष महासू अजय बिष्ट, जिला सचिव रिंकू परवीन चौहान, जिला प्रवक्ता वेद शर्मा, सह प्रवक्ता राजेश छिंजवान, मंडल महामंत्री चेतन कडैइक और काकू के अलावा मंडल कोषाध्यक्ष हितेष खागटा शामिल हैं।

उधर, जुब्बल-कोटखाई मंडल अध्यक्ष नैना तनेटा, मंडल उपाध्यक्ष पिंकी कोटवी, महामंत्री रजनी सलाकटा, महासू जिला उपाध्यक्ष विजेता खिमटा, महासू जिला सचिव पूनम मोखटा, विशेष आमंत्रित सदस्य रूबजा नेपटा और मीनाक्षी मानटा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

इन पर यह कार्रवाई भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैईक के खिलाफ प्रचार करने पर की गई है। कुछ दिन पहले ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पार्टी के 13 नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित करने के आदेश जारी किए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments