Sunday, May 18, 2025
Homeहिमाचलकांगड़ाविधायक विशाल नेहरिया ने अज्ञात शव को दी मुखाग्नि, बोले: जिसका कोई...

विधायक विशाल नेहरिया ने अज्ञात शव को दी मुखाग्नि, बोले: जिसका कोई नहीं, उसके हम है

कांगड़ा: 2022 विधानसभा चुनाव से पहले धर्मशाला के भाजपा विधायक लगातार जनता के बीच कामों में जुटे हैं। इसी कड़ी में अब धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया ने मानवता की मिसाल पेश की है। विधायक ने चामुंडा के पास 23 जनवरी को साधु के मिले अज्ञात शव का बुधवार को अंतिम संस्कार किया। विधायक विशाल नेहरिया ने साधु के अज्ञात शव को मुखाग्नि दी और साथ ही पिंड दान भी किया।

बताया जा रहा है कि चामुंडा मंदिर पास श्मशानघाट में पूरे हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ साधु का अंतिम संस्कार किया। इसमें प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों भी मौजूद रहे। याद रहे कि इस साल के आख़िर में विधानसभा चुनाव भी होने वाल हैं। ऐसे में कई लोगों का मानना है कि विधायक महोदय ने अभी से स्टंट बाजी शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments