मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पिता दुकानदार- बेटी बिना कोचिंग के बनीं टॉपर, वैज्ञानिक बनना सपना

0
866

कांगड़ा: जेनेटिक रिसर्च वैज्ञानिक बनने का सपना संजोए बैठीकांगड़ा जिले के बैजनाथ उपमंडल की बेटी कामाक्षी शर्मा ने 12वीं कक्षा में पूरे प्रदेश में टॉप किया है। कामाक्षी ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में पहला स्थान प्राप्त किया है।बैजनाथ के चढ़ियार निवासी भारत भूषण व सुनीता शर्मा की बेटी कामाक्षी शर्मा ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। कामाक्षी शर्मा जेनेटिक रिसर्च वैज्ञानिक बनना चाहती हैं।

कामाक्षी ने बताया कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग व ट्यूशन से यह सफलता प्राप्त की है। कामाक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व अध्यापकों को दिया है। उन्होंने 12वीं कक्षा की परीक्षा भारती विद्यापीठ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजनाथ से उत्तीर्ण की।

कामाक्षी शर्मा का एक छोटा भाई कनिष्क शर्मा नौवीं कक्षा में पढ़ रहा हैं। कामाक्षी शर्मा कांगड़ा जिले के एक छोटे से गांव चढ़ियार की रहने वाली हैं। इनके पिता भारत भूषण चढ़ियार बाजार में दुकान चलाते हैं। माँ सुनीता आगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here