Sunday, May 18, 2025
HomeNews | समाचारहिमाचलअब सतपाल सत्ती की टिप्पणी, वीरभद्र सिंह को स्वर्ग सिधारे दो-अढ़ाई महीने...

अब सतपाल सत्ती की टिप्पणी, वीरभद्र सिंह को स्वर्ग सिधारे दो-अढ़ाई महीने हुए और…

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव को लेकर प्रचार के साथ-साथ नेताओं की बयानबाजी भी चरम पर हैं। बीजेपी विधायक जवाहर ठाकुर के बाद अब बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने भी प्रतिभा सिंह को लेकर विवादित और गैर-जिम्मेदाराना बयान दिया है।

फतेहपुर में चुनाव प्रचार के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए सत्ती ने कहा कि अभी वीरभद्र सिंह को स्वर्ग सिधारे दो-अढ़ाई महीने हुए हैं और हमारे परिवारों में जब किसी के पति की मौत हो जाती है, महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलती हैं।

सत्ती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इतना मजबूर कर दिया, जब प्रतिभा सिंह को, जब वो फील्ड में गए तो उनके ध्यान में आया कि मंडी संसदीय क्षेत्र में जयराम ठाकुर का डंका बज रहा है, इसलिए प्रतिभा सिंह को बयान देना पड़ा कि वह चुनाव लड़ना ही नहीं चाहती है, उन्हें पार्टी ने जबरदस्ती लड़ा दिया।

सत्ती ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने प्रतिभा सिंह को जैसे एमपी के चुनाव में फंसाया है कि आप ही लड़ सकती हैं। कांग्रेस के लोगों को पता है कि नतीजा क्या आएगा। गौरतलब है कि इससे पहले हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से द्रंग से भाजपा विधायक जवाहर सिंह ठाकुर ने प्रतिभा सिंह को लेकर कुछ इसी तरह बयान दिया था। 

अब इन दोनों बयानों की वजह से सूबे का सियासी पारा और अधिक बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, दोनों नेताओं द्वारा दिए गए बयानों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर जनता अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments