Friday, May 16, 2025
HomeNews | समाचारहिमाचलपेट्रोल के शतक पर कांग्रेस ने हाथ में बल्ला उठाकर और टांगों...

पेट्रोल के शतक पर कांग्रेस ने हाथ में बल्ला उठाकर और टांगों पर पैड बांधकर किया प्रदर्शन

मंडी: महंगाई के खिलाफ मंडी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हाथ में बल्ला और टांगों पर पैड बांधकर निकले और नारेबाजी की। पड्डल मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक निकाली रैली में कांग्रेस सेवादल, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और इंटक के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। गैस सिलिंडर के दाम 1000 रुपये के पार हो चुके है। पेट्रोल-डीजल, खाद्य वस्तुओं के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रदेश में बेरोजगारी 8 प्रतिशत तक पहुंच गई है और प्रदेश की भाजपा सरकार बाहरी राज्य के लोगों को रोजगार दे रही है। 14 लाख से भी ज्यादा युवा बेरोजगार हैं, लाखों शिक्षित और प्रशिक्षण प्राप्त युवा अपने घरों में रोजगार की तलाश में बैठे हैं।

किसान-बागवान भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हो चुके हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार अंबानी और अडानी के लिए कार्य कर रही हैं। कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि किसान-बागवान सड़कों पर अपने हित की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसका जवाब प्रदेश की जनता आने वाले उपचुनाव में देगी।

यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि प्रदेश सरकार से युवा बेरोजगारी के कारण परेशान हो चुका है। प्रदर्शन में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने भी अपने विचार रखे। इस धरना-प्रदर्शन में महिला कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठक रीना पुंडीर, युवा कांग्रेस प्रवक्ता हेमंत शर्मा, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और इंटक के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments