Sunday, May 18, 2025
Homeहिमाचलकांगड़ाहिमाचल: पाकिस्तानी गोलीबारी में देवभूमि का लाल शहीद, तीन बच्चों के सिर...

हिमाचल: पाकिस्तानी गोलीबारी में देवभूमि का लाल शहीद, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

 

कांगड़ा: देवभूमि हिमाचल का एक लाल पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हो गया है। शहीद जवान अमृतसर के तरनतारन में 103 बीएसएफ बटालियन में तैनात था, जहां पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हो गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शहीद सिपाही ओंकार सिंह (51) पुत्र कालू राम को उस समय गोली लगी, जब कोहरे की वजह से विजिबलिटी बिलकुल कम थी। कुछ न दिखाई देने की वजह से अमृतसर में पाकिस्तान की तरफ से हुई फायरिंग का शिकार हो गया। रविवार को शहीद ओंकार सिंह की तिरंगे से लिपटी पार्थिव देह उनके पैतृक गांव भलाड़ पहुंची।

शहीद ओंकार सिंह अपने पीछे तीन बच्चों व पत्नी को छोड़़ गए हैं। पार्थिव देह के गांव में पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंतिम संस्कार पैतृक गांव में हुआ। बेटे नितिश ने शहीद पिता को नम आंखों से मुखाग्नि दी। ज्वाली के विधायक अर्जुन सिंह ने शहीद के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments