HomeEntertainmentसांज म्यूजिक के गाने 'अंगण पुट्टी रक्खेया' ने मचाया धमाल

सांज म्यूजिक के गाने ‘अंगण पुट्टी रक्खेया’ ने मचाया धमाल

कांगड़ा: आजकल के दौर में जहाँ ज्यादतर पंजाबी व पश्चिम गानों का चलन है। वहीं, प्रदेश में पहाड़ी गानों ने अपनी एक अलग ही जगह बनाई हुई है। पहाड़ी गानों का सरुर आजकल हर किसी के सर चढ़कर बोल रहा है। प्रदेश ही नहीं बाहरी राज्यों में भी पहाड़ी गानों को लोग काफ़ी पसंद करते हैं।

हिमाचल की प्रोडक्शन कम्पनी सांज म्यूजिक ने पिछले कुछ समय में बेहतरीन गानों से लोगों का मनोरंजन कर अपना एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। इसी बैनर तले एक अनूठे गाने “अंगण पुट्टी रक्खेया” गाने ने इंन दिनों धमाल मचाई हुई है।

इस गाने को पांच गायकों ने गाया है। चरणजीत, विशाल डोगरा, नवनीत राणा, प्रवीण कुमार मास्टर और लोकगायक राजेश डोगरा की गायकी व प्रवीण कुमार मास्टर के कलमबद्ध किए हुए इस गाने को काफ़ी वाहवाही मिल रही है।

गाने का संगीत विशाल डोगरा (सांज म्यूजिक) द्वारा दिया गया है। वहीं, गाने में अभिनय अविनाश चौधरी, ज्योति चौधरी, जैस्मीन विशाली ठाकुर, रिचा शर्मा, साहिल धीमान, सौरभ धियाल, सौरव भाटिया, मुनिष धीमान, अर्जुन राणा, रोहित कश्यव व विक्रमजीत ने किया है। गाने का निर्देशन मनी चौधरी द्वारा किया गया है।

“अंगण पुट्टी रक्खेया” गाना शादी के पिछले दिन (मैन्ने) को दर्शाता है। हिमाचल वॉइस से बातचीत में सांज म्यूजिक ने बताया कि पहले भी उनके गानों को जनता का खूब सारा प्यार मिलता रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments