Homeहादसाकरवाचौथ के दिन ही मिट गया सुहाग, सुबह से भूखी-प्यासी पत्नी, कफन...

करवाचौथ के दिन ही मिट गया सुहाग, सुबह से भूखी-प्यासी पत्नी, कफन में हुए पति के दर्शन

चम्बा: करवाचौथ के दिन हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला से एक बुरी खबर आई है। सुबह से भूखी-प्यासी पत्नी अपने पति की लंबी उम्र की कामना कर रही थी, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। करवाचौथ के दिन ही उससे उसका सुहाग उजड़ गया।

करवाचौथ के दिन चम्बा जिला की ग्राम पंचायत मेल का एक व्यक्ति रास्ते में मृत पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मेल के गांव तेईया का निवासी बंटू कुमार पुत्र धर्मों कुमार दिहाड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

शनिवार को दिहाड़ी लगाकर घर लौट रहा था। लेकिन, देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को उसकी चिंता होने लगी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन, कोई सुराग नहीं लगा। रविवार को ग्रामीणों ने बंटू का शव गांव को जाने वाले रास्ते पर पड़ा देखा। पुलिस को सूचना दी गई। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। करवाचौथ व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना कर रही संतोष देवी के पैरों तले से उस समय जमीन खिसक गई जब उसे पति की मौत की खबर मिली। सुबह से भूखी-प्यासी संतोष को सफेद कफन में लिपटे अपने पति के दर्शन करने पड़े। ग्राम पंचायत मेल के प्रधान प्रकाश चंद ने बताया कि महज कुछ माह पूर्व ही संतोष और बंटू कुमार की शादी हुई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments