Wednesday, March 29, 2023
HomeNews | समाचारहिमाचलहिमाचल: कैबिनेट बैठक में शराब पीकर पहुंचा अधिकारी, सरकार ने छीना महकमा

हिमाचल: कैबिनेट बैठक में शराब पीकर पहुंचा अधिकारी, सरकार ने छीना महकमा

शिमला: सोमवार को करीब एक महीने बाद प्रदेश कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एक आईएएस अधिकारी झूमते हुए पहुंचे। दिनभर यह बात चर्चा का विषय बनी रही। ऐसा लग रहा था कि यह अफसर नशे की हालत में हैं।

मंत्री और अन्य अधिकारी भी इनको ऐसी हालत में देखकर दंग रह गए। पहले भी एक बार इनके बारे में नशे की हालत में हंगामा करने की चर्चा रह चुकी है।

सूत्रों के अनुसार यह अधिकारी इस बैठक में झूमते हुए पहुंचे। इनकी हालत देखते हुए इस बैठक में इनसे पहले ही एजेंडा पूछ लिया गया। उसके बाद ये चले गए। इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा होती रही।

हालांकि, वरिष्ठ अधिकारी इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से कतराते रहे।  वहीं, इन्हें कैबिनेट की बैठक में झूमना महंगा पड़ गया। कैबिनेट की बैठक के बाद इन अधिकारी से वह महकमा वापस ले लिया गया, जिसका एजेंडा लेकर यह बैठक में गए थे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दो दिन पहले ही लापरवाह अफसरों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। इस कार्रवाई को भी सीएम जयराम ठाकुर की इसी चेतावनी से जोड़कर देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments