Saturday, March 25, 2023
HomeNews | समाचारहिमाचल'विक्रमादित्य' को याद आया भाजपा का पुराना नारा

‘विक्रमादित्य’ को याद आया भाजपा का पुराना नारा

हिमाचल वॉइस डेस्क: ‘बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार’ यह नारा एक बार फिर सुनने को मिला है। 2014 के लोकसभा चुनावों में यह नारा भाजपा ने दिया था। भले ही अब भाजपा सरकार इस नारे को भूल गई हो, मगर कांग्रेस विधायक ने फिर यह नारा याद किया है। उपचुनावों का दौर शुरू होते है भाजपा न सही मगर कांग्रेस को यह नारा जरूर याद आया है।

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा का यह नारा लिखा पोस्टर अपने फेसबुक पेज से शेयर किया है। विक्रमादित्य की इस पोस्ट पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दी हैं।

यह खबर लिखे जाने तक करीब ढाई हजार लोगों ने इस पोस्ट को लाइक किया था और करीब 1600 लोगों ने इस कमेंट किया था। वहीं, 84 लोगों ने यह पोस्ट शेयर भी की थी।

कमेंट बॉक्स में कुछ लोगों ने लिखा कि विक्रमादित्य खुद ही भाजपा का प्रचार कर रहे हैं। तो कुछ लोग मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह द्वारा कारगिल युद्ध पर दिए गए बयान की बात करते नज़र आए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments